Patna

मौसम अपडेट:13 जिलों में मौसम विभाग का डबल अलर्ट,जानिए आपके शहर का कैसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार का मौसम:पटना. बिहार मौसम सेवा केंद्र ने राज्य में कोहरे को लेकर नया पूर्वानुमान जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार के कई जिलों में अगले दो दिनों तक रात और सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है. इससे आम जनजीवन के साथ-साथ सड़क और रेल यातायात पर भी असर पड़ने की संभावना है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बिहार के इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, रोहतास, कैमूर, मधुबनी, दरभंगा, अररिया, किशनगंज, गया, औरंगाबाद, बांका और भागलपुर जिलों के कुछ हिस्सों में कोहरे का ज्यादा असर देखने को मिलेगा. इन इलाकों में सुबह के समय विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है. कुछ जगहों पर घना कोहरा रहने से वाहन चालकों को खास सावधानी बरतने की जरूरत होगी.

 

 

मौसम विभाग ने दी सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि कोहरे के समय वाहन चलाते समय हेडलाइट और फॉग लाइट का सही इस्तेमाल करें. तेज रफ्तार से बचें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें. बुजुर्गों और बच्चों को सुबह के समय बाहर निकलने से बचाने की भी सलाह दी गई है.

 

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों में तापमान में और गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले सप्ताह तक बिहार का मौसम साफ और सूखा रहेगा. इस दौरान बारिश होने की कोई संभावना नहीं है.कोहरे की वजह से ठंड और ज्यादा महसूस होगी. सुबह और रात के समय ठिठुरन बढ़ सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दो से तीन दिनों में शीतलहर चलने की आशंका हैशी.तलहर के कारण दिन और रात दोनों समय तापमान नीचे जाएगा. अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!