गांजा तस्कर के घर की कुर्की-जब्ती:समस्तीपुर में 210KG गांजा बरामदगी मे करवाई
समस्तीपुर पुलिस ने गांजा तस्कर मोहम्मद हसनैन के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। मुसरीघरारी थाना पुलिस ने मुफस्सिल पुलिस की मदद से यह कार्रवाई करते हुए घर का सारा सामान जब्त कर लिया।पुलिस टीम ने हसनैन के लगूनिया रघुकंठ गांव स्थित आवास से घरेलू सामान, अन्य संपत्ति के साथ-साथ घर के चौखट और किवाड़ भी खोलकर थाने ले गई। यह कार्रवाई जिला न्यायालय से कुर्की का आदेश मिलने के बाद की गई।
2 साल से चल रहा था फरार
मोहम्मद हसनैन 2023 से फरार चल रहा है। पिछले साल मुसरीघरारी थाना पुलिस ने उसके पास से लगभग 210 किलोग्राम गांजा बरामद किया था। हालांकि, वह मौके से भागने में सफल रहा था। उसके खिलाफ मुसरीघरारी थाने में मामला संख्या 185/23 दर्ज किया गया था।
कुर्की की कार्रवाई हुई है।
मुसरीघरारी थाने के पुलिस पदाधिकारी रंगलाल साह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी, लेकिन वह पुलिस की पकड़ से दूर था। न्यायालय के आदेश पर अब यह कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई है।
गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के गांजा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हसनैन के खिलाफ कई अन्य मामले भी दर्ज हैं और उसकी गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।कुर्की-जब्ती की कार्रवाई के दौरान आरोपी के परिवार के सदस्य और दर्जनों ग्रामीण मौके पर मौजूद थे।इस मामले को लेकर एएसपी संजय कुमार पांडे ने बताया कि फरार आरोपियों के खिलाफ पुलिस की यह अभियान जारी रहेगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
