Samastipur

समस्तीपुर एसपी कार्यालय के अकाउंटेंट आशीष की सड़क दुर्घटना मे हुई मौत

समस्तीपुर/ सिंहवाड़ा समस्तीपुर एसपी कार्यालय में पदस्थापित एकाउंटेंट सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका गांव निवासी आशीष कुमार ठाकुर (39) की शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह ड्यूटी के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे, तभी अतरबेल-भरवाड़ा पथ पर सिंहवाड़ा प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित अनाज गोदाम के सामने अनाज लदे एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के अगले हिस्से के साथ हेलमेट के भी परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना के बाद आशीष सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे। सूचना पर पहुंचे सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष भोला राय समेत अन्य लोगों की मदद से उन्हें गंभीर अवस्था में सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुबोध कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया। दरभंगा ले जाने के दौरान रास्ते में ही आशीष ने दम तोड़ दिया।

 

 

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डीएमसीएच में कराकर स्वजनों को सौंप दिया है। परिजनों ने बताया कि आशीष पूर्व में दरभंगा एसपी कार्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत थे। विभागीय स्थानांतरण के बाद पिछले तीन वर्षों से वे समस्तीपुर एसपी कार्यालय में एकाउंटेंट पद पर कार्य कर रहे थे। प्रत्येक शनिवार की शाम वे बाइक से अपने गांव कटका आया करते थे। असमय निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पत्नी रागिनी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि दोनों पुत्र स्मिथ (14) और उत्कर्ष (11) पिता के शव से लिपटकर रो रहे थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!