विद्यापतिनगर में डिग्री कॉलेज नहीं, बेटियों की शिक्षा अधूरी:कुणाल
दलसिंहसराय।विद्यापतिनगर.प्रखंड क्षेत्र में डिग्री कॉलेज नहीं रहने के कारण उच्च शिक्षा के लिए छात्र-छात्राओं को घर से 10-20 किलोमीटर दूर स्थित महाविद्यालयों में नामांकन खराश पड़ता है, जिस कारण रोजाना कॉलेज आने जाने में छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खास कर बेटियों की शिक्षा पर इसका प्रभाव देखने को मिल रहा है।
छात्रों की इस समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता और विकासशील इंसान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुणाल कुमार ने शनिवार को आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यापतिनगर प्रखंड सहित समस्तीपुर जिले के कई प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय नहीं होने के कारण छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा लेने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जबकि, सरकार द्वारा हाल ही में घोषणा किया गया है कि प्रदेश के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे। बावजूद इसके जिले के किसी भी प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोलने के लिए प्रयास नहीं किया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा हाल ही में 6 जिलों मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण तथा पश्चिम चंपारण के 44 प्रखंडों का चयन नए डिग्री कॉलेज खोलने के लिए किया गया हैं। लेकिन इस सूची में समस्तीपुर का नाम नहीं है। जबकि भारत सरकार के वित्त विभाग द्वारा 200 पिछड़े जिलों की सूची में समस्तीपुर शामिल हैं। प्रखंड क्षेत्र में डिग्री कॉलेज कॉलेज खोले जाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता कुणाल कुमार द्वारा शनिवार से प्रखंड के सभी 14 पंचायत में हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की गई है। इसके तहत घर-घर जाकर कार्यकर्ता हस्ताक्षर कराएंगे। एक सप्ताह के हस्ताक्षर अभियान के बाद विकासशील इंसान पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की इस बड़ी समस्या से अवगत कराएगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
