Patna

लाभार्थी से एक रुपये भी मांगे तो अब खैर नहीं, सीधे भेज दिए जाएंगे जेल

पटना: बिहार सरकार की खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की मंत्री लेशी सिंह ने शनिवार को धमदाहा मुख्यालय में आयोजित ‘सरकार आपके द्वार’कार्यक्रम के तहत आमजनों की समस्यायें सुनीं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पैसे लेने की मिली शिकायत

कार्यक्रम के दौरान जब लाभुकों ने पैसे मांगे जाने की शिकायत की तो मंत्री ने आरोपित कर्मचारी को फौरन तलब किया और खूब खरीखोटी सुनायी. साथ ही अधिकारियों को भी जमकर फटकार लगायी. मंत्री लेशी सिंह ने बहुत ही सख्त लहजे में कहा कि अब ये सब कुछ नही चलने वाला है. जनता का काम करने लिए आपको सरकार पैसा देती है .आप जनता के काम के एवज में एक रुपया भी नही लेंगे. अगर आगे से शिकायत मिली तो फिर आपलोग जेल में रहेंगे.

 

समस्याओं का निपटारा करने का दिया आदेश

 

मंत्री ने स्पष्ट किया कि काम में लापरवाही और जनता की शिकायतों पर अब सीधी कार्रवाई होगी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा. मंत्री लेशी सिंह ने धमदाहा अनुमंडल कार्यालय परिसर में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आम जनता की समस्याओं को सुनते हुए सभी विभाग के उपस्थित अधिकारियों को कार्रवाई कर निपटारा करने की अनुशंसा की. उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम अनवरत चलाया जाएगा और कर्मी जो जनता के कार्यो को नजरअंदाज और अपनी मनमानी रवैया जो करता है वैसे कर्मियों के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में आये 815 आवेदन

मंत्री लेशी सिंह के सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में 815 आवेदन प्राप्त हुए. सबसे ज्यादा राजस्व भूमि सुधार में 305, बिजली आपूर्ति विभाग में 214 ,खाद्य आपूर्ति संरक्षण विभाग में 112 आवेदन प्राप्त हुए. अन्य मामलों में कुल 184 आवेदन प्राप्त हुए. इस दौरान मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि आम जनता की समस्या के निपटारा के लिए सरकार आपके द्वार में हमें सभी कार्य का निष्पादन करना है. आम जनता को किसी भी प्रकार की कोई समस्या ना हो, इसे लेकर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है. आज संबंधित विभाग के सभी आवेदनों की जांच कर सभी विभाग के अधिकारी को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!