Samastipur

समस्तीपुर:गंडक नदी से टोटो ड्राइवर का शव बरामद:चार दिन से लापता था युवक

समस्तीपुर में गंडक नदी से एक टोटो ड्राइवर का शव बरामद किया गया है। युवक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रसलपुर गांव निवासी 25 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में हुई है। जो 4 दिन से लापता था। उसकी पहचान चप्पल से की गई।सुजीत कुमार स्वर्गीय कपिलेश्वर सिंह के बेटे थे और अविवाहित थे। वह टोटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। 10 दिसंबर को तबीयत खराब होने पर वह डॉक्टर को दिखाने समस्तीपुर आए थे, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

खोजबीन के दौरान डूबने की सूचना मिली

 

परिजनों ने सुजीत की खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उन्हें मगर दही घाट के पास एक युवक के गंडक नदी में डूबने की सूचना मिली। सुजीत के भाई पंकज कुमार ने बताया कि उन्होंने परिजनों के साथ नदी किनारे जाकर चप्पल से अपने भाई की पहचान की।इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को शव खोजने के लिए लगाया था। चौथे दिन मोरदिवा बालू घाट के पास से सुजीत का शव बरामद हुआ।

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अजीत प्रसाद ने बताया कि शव का पंचनामा कराकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आपदा के तहत मिलने वाली सहायता राशि का जल्द से जल्द भुगतान कराया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!