SamastipurWeather Update

समस्तीपुर का मौसम:न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री रहा, सुबह में छाया कुहासा

समस्तीपुर का मौसम:समस्तीपुर . डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 13 से 17 दिसम्बर 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलाें में मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह में हल्के से मध्यम कुहासा छा सकता है. अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 3 से 5 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चल सकती है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 85 से 95 प्रतिशत तथा दाेपहर में 40 से 45 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.वहीं न्यूनतम तापमान 7.9 डग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!