Patna

लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष के लोगों को बनाया बंधक:शादी टूटने पर विवाद

बेगूसराय जिले के बलिया थाना क्षेत्र के सालेहचक पंचायत में शादी टूटने के बाद हुए विवाद में लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष के पांच लोगों को बंधक बना लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सूचना मिलने पर बलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बंधकों को रिहा कराया और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया।यह घटना 4 दिसंबर, 2025 को हुई शादी से जुड़ी है। साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी बलिया थाना क्षेत्र के सालेहचक पंचायत में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुई थी।

 

शादी के बाद 5 दिसंबर, 2025 की सुबह करीब 10 बजे लड़की की विदाई होनी थी। विदाई से पहले, दूल्हा और दुल्हन को गांव के एक मंदिर में पूजा के लिए ले जाया गया। मंदिर के पास अचानक दूल्हे को दौरा पड़ गया।दूल्हा को ‘सीजर डिसऑर्डर’ (मिर्गी), लड़की पक्ष ने विदाई से किया इनकार

 

दूल्हे को तुरंत बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां जांच के बाद ईईजी रिपोर्ट में ‘सीजर डिसऑर्डर’ (मिर्गी) का पता चला। इस जानकारी के बाद, लड़की पक्ष ने अपनी बेटी की विदाई करने से इनकार कर दिया।लड़की पक्ष ने दहेज में दिए गए 1 लाख रुपये और शादी में हुए अन्य खर्चों के साथ-साथ दिए गए सामान की वापसी की मांग की।

 

मामला बढ़ता देख गांव के मुखिया ने पंचायत बुलाई। पंचायत में मुखिया ने लड़का पक्ष से लड़की पक्ष के 1 लाख 75 हजार रुपये के खर्च की भरपाई करने को कहा, क्योंकि लड़की पक्ष अब विदाई के लिए तैयार नहीं था।लड़का पक्ष के लोगों को बनाया बंधक, पुलिस ने कराया आपसी सहमति से समझौता

 

इस बात पर लड़का पक्ष और लड़की पक्ष के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद लड़की पक्ष ने लड़का पक्ष के पांच लोगों को बंधक बना लिया।शनिवार को लड़का पक्ष ने बलिया थाने में आवेदन देकर पांच लोगों को बंधक बनाए जाने की सूचना दी। बलिया पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पांचों बंधकों को लड़की पक्ष के चंगुल से रिहा कराया और उन्हें थाने ले आई।

 

बलिया थाना प्रभारी विकास कुमार राय ने दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति से समझौता कराया, जिसमें लड़का पक्ष को लड़की पक्ष को 1 लाख 75 हजार रुपये देने पर सहमति बनी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!