Samastipur

समस्तीपुर में जमीन के नीचे तहखाने से विदेशी शराब बरामद:954 लीटर शराब जब्त 

समस्तीपुर में जिला उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए जमीन के अंदर बने एक तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के नीरपुर गांव के वार्ड संख्या एक में की गई.गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में कुल 954.720 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। उत्पाद विभाग को जानकारी मिली थी कि जमीन के नीचे तहखाना बनाकर बड़ी मात्रा में शराब छिपाई गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

 

उत्पाद थाना अध्यक्ष सदर को मिली गुप्त सूचना के बाद मध्य निषेध निरीक्षक मुकेश कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजीत कुमार और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने यह छापेमारी की। फिलहाल, अज्ञात शराब तस्करों के खिलाफ उत्पाद थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जिस जमीन से शराब बरामद हुई है, उसकी जांच कराई जा रही है। जांच पूरी होने और जमीन मालिक का नाम सामने आने के बाद उनके खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

 

उन्होंने यह भी बताया कि जिला उत्पाद विभाग शराब को लेकर पूरी तरह सतर्क और सजग है। कहीं से भी सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उसका सत्यापन करती है और आवश्यक कार्रवाई करती है। इस कार्रवाई से इलाके के शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!