Patna

जमुई में पकड़े गए कपल: प्रेमिका को भगा ले गया था युवक, घर वालों ने दर्ज कराया अपहरण का केस, पुलिस ने की कार्रवाई

जमुई: एक माह पूर्व फरार हुए प्रेमी युगल को चंद्रमंडी पुलिस ने देवघर जिला के सारठ थाना क्षेत्र के पिंडारी से सकुशल बरामद कर लिय। बरामद प्रेमी युगल को मेडिकल जांच के लिए जमुई सदर अस्पताल पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि बीते 15 मार्च को चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के एक गांव में संचालित चूड़ी फैक्ट्री के मालिक की बेटी को फैक्ट्री में कार्य कर रहे युवक भगा ले गया था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मामले में फैक्ट्री मालिक द्वारा चंद्रमंडी थाना में आवेदन देकर सारठ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव निवासी युवक चांद बाबू अंसारी पर अपहरण कर पुत्री को भगा लेने जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया गया था। चंद्रमंडी पुलिस मामला दर्ज कर लगातार युवती की सकुशल बरामदगी को लेकर प्रयास कर रही थी। थानाध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर सारठ थाना पुलिस के सहयोग से पिंडारी गांव से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। युवती को पुलिस अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए जमुई भेज दिया गया है। युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!