Patna

सरकार ने दी मंजूरी,बिहार में खुलेंगे नए चीनी मिल,गन्ना मंत्री का बड़ा ऐलान

पटना। सोनपुर मेले में गन्ना मंत्री संजय पासवान ने बिहार के किसानों और उद्योग जगत के लिए एक बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि राज्य में बंद पड़े चीनी मिलों को फिर से शुरू करने और नयी चीनी मिलें लगाने के लिए सरकार के स्तर पर प्रयास शुरू कर दिया गया है. गन्ना मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस दिशा में तेजी से काम करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय कमिटी का गठन किया गया है, जिसमें कई सदस्य शामिल हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जल्द उठाये जायेंगे निर्णायक कदम

मंत्री संजय पासवान ने आगे बताया कि जल्द ही इस संबंध में निर्णायक कदम उठाये जायेंगे. इस पहल से राज्य के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा और उद्योग-धंधों को बढ़ावा मिलेगा. इसका सीधा लाभ गन्ना उत्पादक किसानों को होगा. गन्ना मंत्री किसानों के साथ हैं और उनकी सुविधा के लिए लगातार काम कर रहे हैं.

 

किसानों से सुझाव मांगा

मंत्री संजय पासवान ने कहा कि वे गन्ना की खेती को बढ़ावा देने के लिए नई तकनीकों पर काम कर रहे हैं. उन्होंने किसानों की मुख्य चुनौतियों के समाधान करने की बात कही. गन्ना मंत्री ने किसानों से खुले तौर पर सुझाव देने की अपील की, ताकि वे उनकी समस्याओं का समाधान बेहतर तरीके से कर सकें. उन्होंने कहा कि वह अधिकारियों के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं और किसानों के हित में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!