Patna

चौपाल में खेती को लाभकारी बनाने पर हुई चर्चा, आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग की दी सलाह

दलसिंहसराय,प्रखंड के सुल्तानपुर घटहो पंचायत स्थित पंचायत भवन परिसर में बुधवार को कृषि विभाग की कृषक जागरूकता कार्यक्रम रबी किसान चौपाल का आयोजन किया गया.कार्यक्रम में विभागीय प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी सहित पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं कृषकों ने भाग लिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कृषि कोर्डिनेटर अभिषेक कुमार गुप्त विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजना भूमि संरक्षण हेतु मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, खेती में आधुनिक यंत्रों के इस्तेमाल हेतु कृषि यंत्रीकरण योजना,रबी फसलों की बुवाई हेतु बीज विस्तार योजना, प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना, जलवायु अनुकूल खेती, फसल अवशेष प्रबंधन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी.उन्होंने कृषकों की योजनाओं से जुड़ी समस्या का समाधान किया.वहीं प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शांता कुमार चौधरी ने किसानों को उनकी खेती को लाभकारी बनाने के उपाय के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

 

 

उन्होंने कहा कि किसान उन्नत प्रभेदों का चयन कर, समय से खेत की तैयारी, बीज की बुवाई, फफूंदी नाशक एवं कीटनाशी से बुआई पूर्व बीज उपचार, समय से खरपतवार नियंत्रण, समुचित जल प्रबंधन, फसल सुरक्षा के विभिन्न उपायों को अपनाकर उपज में वृद्धि प्राप्त कर सकते हैं.उन्होंने वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के साथ-साथ कृषि में लागत को कम करने के लिए आधुनिक कृषि यंत्रों के इस्तेमाल की सलाह दी. सहायक तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार पांडेय आत्मा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी.मौके पर किसान सलाहकार पंकज कुमार साह एवं मोहम्मद जैनुल, जनप्रतिनिधि अनिल शर्मा, राकेश कुमार, मनोज राय आदि मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!