Samastipur

समस्तीपुर में भोला टॉकीज आरओबी का निर्माण शुरू:शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति

समस्तीपुर शहर में भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर आरओबी (रेलवे ओवरब्रिज) का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। परियोजना से शहरवासियों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार और एक आधिकारिक टीम ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुल निगम के इंजीनियर भानु सिंह ने बताया कि शहर की स्थिति को देखते हुए आरओबी निर्माण का लक्ष्य 30 महीने रखा गया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि कार्य को जल्द पूरा करने के लिए अतिरिक्त मशीनरी का उपयोग किया जाएगा।

 

इंजीनियर सिंह ने बताया कि बस स्टैंड से लेकर बाजूपुर, दुधपुरा और कर्पूरी ग्राम तक कई डायवर्जन बनाए जाएंगे, ताकि आवागमन में लोगों को असुविधा न हो। आरओबी निर्माण के दौरान छोटे और बड़े वाहनों के परिचालन मार्गों में भी बदलाव किया गया है।

 

सभी बिंदुओं का निरीक्षण कर लिया गया है

 

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि पुल निगम की ओर से स्थल का निरीक्षण कर आरओबी कार्य की शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि डायवर्जन से संबंधित सभी बिंदुओं का निरीक्षण किया गया है। लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

 

आरओबी का कार्य शुरू होने से इलाके के लोगों में खुशी का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि भोला टॉकीज गुमटी बंद होने के कारण आम लोगों के साथ-साथ मरीजों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। आरओबी बनने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!