Dalsinghsarai

दलसिंहसराय के सहायक जेल अधीक्षक पर कथित पत्नी दो बच्चों की मां ने लगाया यौन शोषण का आरोप

दलसिंहसराय क्षेत्र के कौनेला स्थित उपकारा दलसिंहसराय के सहायक जेल अधीक्षक आदित्य कुमार के कोनैला स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को एक हाई वोल्टेज ड्रामा सामने आया है. जहाँ महिला अमृता कुमारी जिनके दो बच्चे के साथ पहुंची और आरोप लगाया है कि उन्होंने आदित्य कुमार से जुलाई 2022 में शादी की थी और दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रह रहे थे.महिला का कहना है कि बीते वर्षों से आदित्य कुमार के द्वारा उसके साथ कई बार यौन शोषण किया,लेकिन अब वे माता-पिता के दबाव में आकर मारपीट कर उसे बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अमृता कुमारी,जो बिहार के नवादा निवासी विजय शंकर की पत्नी है,उन्होंने बताया कि वे अपने पति से तलाक के लिए कोर्ट में आवेदन दे चुकी हैं.तलाक से जुड़ी परिस्थितियों में उनका आदित्य कुमार से संपर्क हुआ था. वह दोनों गुप्त रूप से गया के विष्णुपद मंदिर तथा उनके घर पर शादी की है.अमृता के दो बच्चे—बेटी गरिमा कुमारी और बेटा चीकू कुमार की जानकारी पहले से आदित्य को थी और वह उन्हें अपने ही बच्चों की तरह प्यार करते थे.

 

लेकिन बाद में सहायक जेल अधीक्षक ने माता-पिता के दबाव में आकर अमृता से मारपीट भी की.अमृता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से आदित्य उनसे बात नहीं कर रहे हैं और वे दूरियां बना रहे हैं.उनके अनुसार, पति के माता-पिता आदित्य की मां सरिता देवी व पिता दिलीप सिंह के साथ उनके बीच विवाद चल रहा है,जिसमें दोनों पक्ष एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगा रहे हैं. अमृता चाहती हैं कि उन्हें न्याय मिले,क्योंकि उनकी यादों और रिश्तों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है.

 

 

दूसरी ओर,आदित्य कुमार के पिता दिलीप सिंह ने महिला पर गंभीर आरोप लगाया और उन्होंने कहा कि अमृता का तलाक अभी कोर्ट में पूरा नहीं हुआ है,इसलिए दूसरी शादी कानूनी रूप से मान्य नहीं है.साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अमृता ने उनके बेटे से दस लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है.दिलीप सिंह का यह भी कहना था कि अमृता अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांग रही है.अमृता कुमारी ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि उनके पास इस संबंध में कई प्रमाण हैं.उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने खुशहाल संबंधों के दौरान बनाए गए फोटो और वीडियो को अपने बचाव के रूप में रखा है,जिन्हें वे अदालत में पेश करेंगी.उनका कहना है कि केवल आदित्य के माता-पिता के दबाव में उन्हें यह सब झेलना पड़ रहा है और वे बस न्याय की उम्मीद करती हैं.

 

वही सुचना पर कोनैला स्थित सरकारी आवास पर पहुंची दलसिंहसराय पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित में करने की कोशिश की है,लेकिन अभी तक किसी पक्ष ने कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है.स्थानीय प्रशासन भी मामले की जांच में जुट गई है,ताकि सच सामने आ सके और न्याय दिलाया जा सके.

इस पुरे मामले में डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि घटना कि जानकारी हुई है, पूरे मामले को लेकर दोनों पक्षों से मिले आवेदन के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!