Dalsinghsarai

नवगठित दलसिंहसराय प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

दलसिंहसराय,प्रखंड स्थित ई किसान भवन के सभा कक्ष में सोमवार को नवगठित प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक आत्मा अध्यक्ष अरविंद ज्योति की अध्यक्षता में किया गया.कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड तकनीकी प्रबंधक, सहायक तकनीकी प्रबंधक एवं आत्मा अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शांता कुमार चौधरी ने कृषि, उद्यान एवं आत्मा के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि विगत माह सरकार द्वारा किसान सलाहकार समिति का गठन किया गया,जिसमें अध्यक्ष सहित 23 सदस्य नामित है.इसके अलावा प्रखंड प्रमुख एवं प्रखंड के सभी जिला परिषद भी इस समिति के सदस्य हैं.उन्होंने समिति के गठन का उद्देश्य एवं दायित्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी.उन्होंने कहा कि कृषि की नवीनतम तकनीक एवं योजनाओं को सफलतापूर्वक किसानों तक पहुंचाना बिना आपके सहयोग के संभव नहीं है.

 

 

वहीं आत्मा अध्यक्ष अरविंद ज्योति ने अपने संबोधन में कहा कि यह समिति किसानों तक विभागीय योजनाओं को सफलतापूर्वक पहुंचाने में हर संभव प्रयास एवं सहयोग करेगी. उन्होंने विभिन्न पंचायतों में हो रहे कृषि जन कल्याणकारी एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम किसान चौपाल में सदस्यों से भाग लेने की अपील की.मौके पर सहायक तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार पांडे,नवल कुमार चौधरी, अनिल कुमार सिंह, वीरेंद्र विश्वनाथ,योगेंद्र प्रसाद, संतोष कुमार यादव, स्वाति चौधरी,कामिनी देवी आदि सदस्य गण उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!