“वैशाली ट्रेन अब सुपरफास्ट नहीं एक्सप्रेस बनकर चलेगी, चौथी बार विस्तारित हो रही ट्रेन
मुजफ्फरपुर।उत्तर बिहार की ‘राजधानी एक्सप्रेस’ मानी जाने वाली वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस सात दिसंबर से एक्सप्रेस ट्रेन के रूप में परिवर्तित हाे जाएगी। इससे यात्रियों काे इस ट्रेन से यात्रा पर कम खर्च करने हाेंगे। स्लीपर कोच से मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली जाने पर तीस रुपए बचेंगे।
वहीं एसी थर्ड, टू व इकोनॉमी में यात्रा करने पर प्रत्येक यात्री काे 45 रुपए की बचत हाेगी। एसी वन में 75 रुपए बचेंगे। वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस अपने 51 साल के इतिहास में चौथी बार विस्तारित हाे रही है। इस बार रूट काे विस्तारित करने के साथ ही रेलवे वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस के रूतबे काे कम करने जा रहा है। 12553/54 संख्या के साथ चल रही वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस सात दिसंबर से 15565/66 के रूप में चलेगी। इससे जाहिर है कि नए नंबर के साथ ही यह ट्रेन सुपर फास्ट से एक्सप्रेस हाे जाएगी।
इस संबंध में बताया गया कि इस ट्रेन के रूट काे 82 किमी तक विस्तारित किया गया है। अब यह ट्रेन सहरसा से विस्तारित कर ललितग्राम तक के लिए कर दी गई है। सिंगल लाइन पर अधिकतम 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चल सकती है। वहीं, डबल लाइन पर 110 किमी अधिकतम रफ्तार से ट्रेन चलाई जाती है। ललितग्राम से सुपाैल तक रफ्तार कम हाेने के कारण वैशाली सुपर फास्ट एक्सप्रेस अब एक्सप्रेस बनने जा रही है।
मुजफ्फरपुर से नई दिल्ली किराया सूची,श्रेणीनया किराया (₹)पुराना किराया (₹)
स्लीपर 520 550
एसी थ्री 1395 1440
एसी टू 1995 2040
इकोनॉमी 1295 1340
एसी वन 3355 3430
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
