Samastipur

16 अप्रैल को समस्तीपुर आएंगे मुख्यमंत्री

समस्तीपुर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर 16 अप्रैल को समस्तीपुर आएंगे। वे बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन सड़क निर्माण सह गंगा नदी पर बनने वाले पुल का जायजा लेंगे। इस दौरान इस फोरलेन निर्माण से जुड़े अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी करेंगे। जिला प्रशासन ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि सीएम का संभावित कार्यक्रम है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 16 अप्रैल को एक बार फिर समस्तीपुर पहुंचेंगे। वे ताजपुर प्रखंड के रामपुर महेशपुर पहुंचकर ताजपुर से बख्तियारपुर जाने वाली निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य का जायजा लेंगे। वे अधिकारियों के साथ इसकी समीक्षा भी करेंगे। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री पथ निर्माण मंत्री नितीन नवीन, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम, पथ निर्माण विभाग के वरीय अधिकारियों के साथ ही जिलाधिकारी, जिला भूअर्जन पदाधिकारी के साथ ही इससे संबंधित अधिकारियों के साथ फोरलेन सड़क सह गंगा नदी पर बन रहे पुल के निर्माण की गति की समीक्षा करेंगे। पिछले 10 अप्रैल को मुख्यमंत्री इन्द्रवारा पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन फोरलेन सड़क के संबंध में जानकारी ली थी। इस सड़क के निर्माण में काफी विलंब हुआ है। फोरलेन सड़क का कार्य कहां तक पहुंचा है और जमीनी हकीकत क्या है, इसको देखेंगे। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी ऋषव राज ने बताया कि सीएम का संभावित कार्यक्रम है। वहीं जदयू के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक विद्यासागर निषाद ने बताया कि मुख्यमंत्री के द्वारा स्वयं इसका निरीक्षण करने से इस कार्य में तेजी आने की संभावना है। बता दें कि फोरलेन सड़क के निर्माण कार्य को लेकर जमीन का अधिग्रहण लगभग पूरा हो चुका है। गंगा नदी पर पुल का निर्माण कार्य भी 60 प्रतिशत से अधिक पूर्ण हो चुका है। वहीं सड़क निर्माण कार्य भी लगभग 40 प्रतिशत पूर्ण होने की बात कही जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!