हाजरी बनाने को लेकर CH स्कुल के प्रधानाध्यापक व शिक्षक के बिच मारपीट मामले मे प्राथमिकी दर्ज
दलसिंहसराय,शहर के स्टेशन रोड स्थित छत्रधारी इंटर विद्यालय में बीते शनिवार कि दोपहर एनसीसी शिक्षक मोहम्मद शमसी व प्रधानाध्यापक संतोष कुमार के बिच मारपीट मामले मे पुलिस ने दोनों के द्वारा दिये आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की करवाई मे जुट गई. इस संबंध मे थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि विद्यालय मे मारपीट कि घटना को लेकर प्रधानाध्यापक संतोष कुमार एंव एनसीसी शिक्षक मोहम्मद शमसी द्वारा आवेदन दिया गया है.प्रधानाध्यापक ने द्वारा दिये आवेदन मे बताता कि पूर्व मे भी कई बातो को लेकर शिक्षक मोहम्मद शमसी से विवाद हुआ था.
शनिवार को एनसीसी छात्रों की परेड आयोजित की गई थी.इस परेड के आयोजन मे छात्रों कि संख्या कम थी जबकि मोहम्मद शमसी द्वारा 40 छात्रों के नाश्ते को लेकर रजिस्टर पर साइन करने को लेकर बोला गया. ज़ब इसका हम विरोध किये तो उन्होंने गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे.अन्य शिक्षको के बिच बचाओ मे किसी तरह छूटा.जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दिया.
वही दूसरी और एनसीसी शिक्षक मोहम्मद शमसी ने दिये आवेदन मे बताया कि विद्यालय में एनसीसी छात्रों की परेड आयोजित की गई थी.इस परेड के आयोजन के लिए 40 छात्रों के नाश्ते का इंतजाम किया गया था. जिसमें समोसा और जलेबी शामिल था.नाश्ते के खर्चे की रिपोर्ट को प्रधानाध्यापक से सत्यापित कराने वे गए थे. लेकिन प्रधानाध्यापक ने सत्यापित करने से मना कर दिया और बोला कि हर सत्यापन का 500 रुपय देना होगा तभी साइन करेंगे इसी को लेकर ज़ब विरोध किया तो उन्होंने भी गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गए.वही विद्यालय प्रशासन ने भी इस घटना पर चिंता जताई है और कहा कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे.इस संबंध मे थानाध्यक्ष मो.इरशाद आलम ने बताया कि विद्यालय मे मारपीट कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले कि छानबीन कि जा रही है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
