समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई के लिए रालोमो नेता ने दलसिंहसराय में किया जनता दरबार की शुरुआत
दलसिंहसराय,उजियारपुर विधानसभा से एनडीए के पूर्व प्रत्याशी व राष्ट्रीय लोक मोर्चा के मुख्यालय प्रभारी सह प्रदेश महासचिव प्रशांत कुमार पंकज द्वारा अपने रामपुर जलालपुर स्थित आवास पर जनता दरबार का शुभारंभ किया गया.जिसमें विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से अपनी समस्याओं को सुनाने एवं निदान की अपेक्षा में पहुँचे आम लोगों से उन्होंने मुलाकात किया.उन्होने समस्या से जुड़े सम्बंधित विभाग के पदाधिकारियों से बातचीत कर उन्हें सुलझाने का पहल किया.
इस क्रम में उन्होने जमीन से संबंधित 3, प्रशासन व अधिकारियों से संबंधित 2 एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 2 मामलों को सुलझाने का पहल किया.इस क्रम में श्री प्रशांत पंकज ने बताया कि बिहार की जनता से मिले अपार समर्थन से एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सुशासन की सरकार ने काम करना शुरू कर दिया है.सुशासन व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए हर सम्भव प्रयास किया जा रहा है.
उजियारपुर विधानसभा की जनता के लिए जनता दरबार की शुरुआत की गई है, जो प्रत्येक रविवार को प्रातः आयोजित की जाएगी. इस जनता दरबार में मिली जन शिकायतों व समस्याओं का त्वरित निदान का प्रयास किया जाएगा.इस कार्यक्रम में जन समस्या लेके पहुँचे फरियादियों के अलावे प्रमुख रूप से धनेश्वर महतो, राम सकल महतो, बोधन सिंह, लालो सिंह, अरविंद कुशवाहा, सहदेव पंडित, विमलेश पंडित, महेश दास, रूपन राम, अमरकांत कुमार, सुशीला देवी मौजूद रहे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
