Samastipur

समस्तीपुर:पुरस्कृत किये गये बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी बच्चे

समस्तीपुर:सरायरंजन : प्रखंड संसाधन केंद्र सरायरंजन में शनिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई. उद्घाटन बीएओ निर्मला कुमारी एवं चिन्हित मध्य विद्यालय गंगापुर के प्रधानाध्यापक अखिलेश ठाकुर ने किया. इसमें प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के दिव्यांग बच्चों ने हिस्सा लिया. जलेबी दौड़, 100 मीटर की दौड़, संगीत प्रतियोगिता, लेखन प्रतियोगिता व चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल एवं पाठ्य सामग्री देकर पुरस्कृत किया गया. बीईओ ने कहा कि खेलकूद प्रतियोगिता से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है. इस तरह के आयोजन से बच्चों का उत्साहवर्धन होता है तथा उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है. मौके पर समावेशी शिक्षा साधनसेवी सुशील कुमार, हरिशंकर कुमार, रजनीकांत ठाकुर, सुजीत कुमार ठाकुर आदि मौजूद रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!