Samastipur

श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज में नई लैब शुरू:आधुनिक मशीनों लगा

समस्तीपुर स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, सरायरंजन में एक नई और अतिरिक्त रक्त जांच प्रयोगशाला (लैब) की स्थापना की गई है। इस पहल से अस्पताल में रक्त परीक्षणों की संख्या में वृद्धि होगी, जिससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, इस नई लैब के शुरू होने से अब सभी प्रकार के रक्त परीक्षण अस्पताल में ही उपलब्ध होंगे। इससे मरीजों को इलाज में तेजी मिलेगी और उन्हें बाहर के निजी लैब में जाने की आवश्यकता कम पड़ेगी।नव स्थापित लैब में आधुनिक इंजीनियरिंग टेस्ट मशीनें लगाई गई हैं। ये मशीनें विभिन्न प्रकार की जांचों को सटीकता और तेजी के साथ पूरा करने में सक्षम हैं, जिससे जांच परिणामों की गुणवत्ता में सुधार होगा।

 

इस नई सुविधा के माध्यम से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आने की उम्मीद है। इस संबंध में जानकारी इंजीनियर संतोष कुमार, इंजीनियर अमित मिश्रा और लैब इंचार्ज शिव प्रताप सिंह ने दी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!