दलसिंहसराय मे नास्ते की हाजरी बनाने को लेकर हुआ विवाद,प्रधानाध्यापक को शिक्षक ने पीटा, वीडियो वायरल
दलसिंहसराय,शहर के स्टेशन रोड स्थित छत्रधारी इंटर विद्यालय में शनिवार कि दोपहर एनसीसी शिक्षक मोहम्मद शमसी ने प्रधानाध्यापक संतोष कुमार के साथ मारपीट की,जिसकी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.घटना के बाद प्रधानाध्यापक संतोष कुमार भावुक होकर बिलखते दिखाई दिए.
जानकारी के अनुसार शनिवार को विद्यालय में एनसीसी छात्रों की परेड आयोजित की गई थी.इस परेड के आयोजन के लिए 40 छात्रों के नाश्ते का इंतजाम किया गया था जिसमें समोसा और जलेबी शामिल था.एनसीसी शिक्षक मो शमसी ने बताया कि नाश्ते के खर्चे की रिपोर्ट को प्रधानाध्यापक से सत्यापित कराने वे गए थे. लेकिन प्रधानाध्यापक ने केवल 36 छात्रों की रिपोर्ट बनाने पर सहमति जताई,जबकि 40 छात्रों का ही नाश्ता हुआ था.इसी बात को लेकर दोनों के बीच मामूली कहासुनी हुई, लेकिन एनसीसी शिक्षक ने मारपीट की बात से इंकार किया.
वहीं,प्रधानाध्यापक संतोष कुमार ने कहा कि एनसीसी शिक्षक ने उनकी पिटाई की है.उन्होंने इस घटना को गंभीर करार देते हुए पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है.
वायरल वीडियो में प्रधानाध्यापक के फूट फुट कर रोने की झलक साफ दिख रही है जिसमें मो शमसी प्रधानाध्यापक पर टूट पड़े.घटना की भनक लगते ही आसपास के कई युवा मौके पर पहुंच गए और हंगामा बढ़ने से पहले दोनों पक्षों को शांत कराया. सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को थाना लेकर गई. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, दोनों पक्षों के बयान रिकॉर्ड किए जा चुके हैं. पुलिस ने विवाद के कारण के रूप में नाश्ते के वितरण और रिपोर्टिंग में असहमति को सामने रखा है.
विद्यालय प्रशासन ने इस घटना पर चिंता जताई है और कहा कि वे शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे.उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के बीच मतभेद को तुरंत सुलझाने का प्रयास जारी है ताकि शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो.यह विवाद स्थानीय निवासियों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया.कई लोग स्कूल में ऐसी हिंसा को चिंताजनक मानते हुए कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों.फिलहाल,शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने के लिए विद्यालय और पुलिस दोनों सतर्क हैं.और मामले को शांतिपूर्ण रूप से सुलझाने मे जुटी थी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
