Patna

पीएमसीएच की इमरजेंसी यूनिट की छत पर उतरेगी एयर एंबुलेंस,लैंडिंग एरिया की चहारदीवारी को ऊंचा बनाएं

पटना।भवन के पांचवें तल पर स्त्री एवं प्रसूति रोग की आईपीडी, लेबर ओटी, लेबर रूम एवं इमरजेंसी और एनआईसीयू शुरू होगा। छठे तल पर आईसीयू और 22 मॉड्यूलर ओटी बन रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार काे पीएमसीएच की इमरजेंसी भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से एयर एंबुलेंस लैंडिंग एरिया की चहारदीवारी को ऊंचा बनाएं। इमरजेंसी यूनिट भवन के सबसे ऊपरी तल पर एयर एंबुलेंस लैंड करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्य में तेजी लाएं। निर्धारित समयसीमा के अंदर काम पूरा कराएं।

 

बेहतर ढंग से निर्माण हो, इसका विशेष ख्याल रखें। उन्होंने इमरजेंसी यूनिट में उपलब्ध कराई जाने वाली चिकित्सा सुविधाओं और सेवाओं की जानकारी ली। उन्होंने सामान्य औषधि बाह्य विभाग, दंत चिकित्सा बाह्य विभाग, स्त्री एवं प्रसूति बाह्य विभाग, मॉडयूलर ओटी, गहन चिकित्सा इकाई, ऑक्सीजन पाइप लाइन सेवा, परामर्श कक्ष सहित अन्य चिकित्सकीय सुविधाओं और सेवाओं के बारे में भी पूछा।

 

पीएमसीएच के पुनर्विकास का काम फरवरी 2021 से चल रहा है। फरवरी 2024 में कम्बाइड अल्ट्रासाउंड एंड बायोकेमिकल स्क्रीनिंग, एमएलसीपी, नर्सेज एवं गर्ल्स हॉस्टल का उद‌्घाटन किया गया था। बिहार राज्य रक्त अधिकोष का संचालन भी शुरू है। मई 2024 से नवनिर्मित भवन टावर-1 और 2 के बेसमेंट में 120 चारपहिया और दोपहिया वाहन की पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

 

पहले फ्लोर पर सीटी स्कैन, एमआरआई और अल्ट्रासाउंड

प्रथम तल पर सीटी स्कैन, एमआरआई, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे जांच हो रही है। ईएनटी आईओपीडी भी शुरू है। द्वितीय एवं चतुर्थ तल पर औषधि आईपीडी, चर्म तथा रति रोग आईपीडी, तृतीय तल पर पीएसएम, औषधि, जेराट्रिक्स, शिशु, दंत, स्त्री एवं प्रसूति रोग, कार्डियोलॉजी, पीएमआर, ईएनटी का ओपीडी चल रहा है। सातवें तल पर शिशु औषधि, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग का फैकल्टी रूम और आठवें तल पर अधीक्षक कार्यालय संचालित है। नौवें तल पर डीलक्स रूम एवं सूइट रूम की व्यवस्था है। दसवें तल पर हेलीपेड बन रहा है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, आला अधिकारी दीपक कुमार, लोकेश कुमार सिंह, कुमार रवि, डॉ. चंद्रशेखर सिंह, हिमांशु शर्मा, डॉ. नीलेश रामचंद्र देवड़े के साथ ही अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!