Samastipur

समस्तीपुर:डीएम ने किया जिला युवा उत्सव 2025 का शुभारंभ, संस्कृति और प्रतिभा के रंगों से हुआ सराबोर

समस्तीपुर: कर्पूरी सभागार शुक्रवार को कला, संस्कृति और युवा ऊर्जा के रंगों से सराबोर रहा। जिले की युवा प्रतिभाओं का सबसे बड़ा मंच जिला युवा उत्सव 2025 कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय युवा उत्सव का शुभारंभ जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा, डीडीसी शैलजा पांडेय, एनडीसी रजनीश कुमार राय एवं जिला कला-संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन के दौरान डीएम रोशन कुशवाहा ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि— “ऐसे आयोजन युवाओं की छिपी प्रतिभाओं को नई उड़ान देने का काम करते हैं। समस्तीपुर के युवा हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं और जिला प्रशासन उन्हें हर संभव मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।”

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने प्रतिभागियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं भी दीं। उत्सव के पहले दिन जिलेभर से आए प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

 

 

समूह लोकनृत्य, लोकगीत, कविता पाठ, नाट्य कला, चित्रकला एवं पेंटिंग जैसी विधाओं में न सिर्फ उत्साह देखने को मिला बल्कि युवा कलाकारों की रचनात्मकता ने पूरे हाल में तालियों की गूंज भर दी। कार्यक्रम में वरीय उप समाहर्ता पुष्पिता झा, एसडीसी धर्मराज कुमार, एसडीसी अंजली कुमारी, सहायक निदेशक जिला दिव्यांगजन सोनाली, शिक्षक सुभीत कुमार सिंह, मंगलेश कुमार, ऋतुराज जयसवाल, लक्ष्मण कुमार सहित जिले के विद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आए चयनित निर्णायक मंडल के सदस्य, चयनित प्रतिभागी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

 

कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक अनंत कुमार राय एवं सौरभ कुमार ने किया। इससे पूर्व जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी ने सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, चादर एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। कला संस्कृति पदाधिकारी ने कहा कि युवा उत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं, जिनमें समूह लोकनृत्य, लोकगीत, कहानी एवं कविता लेखन, चित्रकला आदि प्रमुख हैं। उत्सव का समापन व पुरस्कार वितरण समारोह शनिवार को आयोजित होगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!