समस्तीपुर:संदिग्ध स्थिति में विवाहिता की हुई मौत, जाँच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर।कल्याणपुर.चकमेहसी थाना क्षेत्र की मालीनगर पंचायत के वार्ड संख्या 3 राम टोला मे बीते गुरुवार की शाम एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। उसका शव अपने फुश के घर में दुपट्टा से फंदा लगा कर आत्महत्या करने की बात आ रही है सामने। मृत महिला की पहचान चंचल देवी(20 वर्ष) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष मनीष कुमार, एसआई लक्ष्मी गुप्ता ने पहुंच कर घर के नीचे रखे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है। वहीं मृत महिला की एक वर्ष की पुत्री भी है।
वहीं मुजफ्फरपुर जिले के सकरा गांव में मृतक महिला की मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या कर देने की बात कह रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने घटना की सूचना देते हुए पोस्टमार्टम कराकर मायके के परिजनों को शव सौंप दिया गया है। मामले में ससुराल पक्ष के लोग घर से फरार बताये गये हैं। घटना स्थल पर एफएसएल की टीम ने 23 सैंपल कलेक्ट किया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है।