Samastipur

युवती ने पुल से नदी में लगाई छलांग,नहीं चला पता, मची अफरातफरी

समस्तीपुर.वारिसनगर | युवती ने मथुरापुर घाट स्थित नया पुल से शुक्रवार को बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। बताया जाता है कि युवती स्कूटी से स्थल पर पहुंचकर गाड़ी खड़ा की और नदी में छलांग लगा दी। इधर युवती द्वारा छलांग लगाने की सूचना होते ही मथुरापुर पुल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ लगने के कारण पुल पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बहरहाल बूढ़ी गंडक नदी में नाविक और एस डीआरएफटीम द्वारा युवती की तलाश की गई परंतु शाम तक युवती का कुछ पता नहीं चल पाया। ज्ञात हो कि युवती ने किस कारण पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगाई है स्पष्ट नहीं हो सका है। मथुरापुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि टीम द्वारा नदी में तालाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!