Patna

“ससुराल से भागकर विवाहिता ने प्रेमी संग रचाई शादी:दो साल बाद युवक ने दिया धोखा

पटना।सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में एक महिला, जो तीन बच्चों की मां थी, अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। दो साल बाद प्रेमी ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद नारायणी शक्ति फाउंडेशन की पहल पर महिला का घर फिर से बस गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

2023 में एक युवक संग रचाई शादी

पीड़िता छोटा माधोपुर गांव की निवासी है। उसने बताया कि वह पहले से शादीशुदा थी और उसके तीन बच्चे थे। उसे अरदेवा के एक युवक से प्रेम हो गया था। प्रेम इतना गहरा था कि महिला वर्ष 2023 में अपने पति को छोड़कर युवक के साथ फरार हो गई। दोनों ने एक मंदिर में शादी की और छपरा में एक किराए के मकान में रहने लगे। महिला ने यह भी बताया कि वह अपने साथ छह लाख रुपये और आभूषण भी लेकर गई थी।

गर्भवती होने पर युवक ने धोखा दिया

शादी के एक साल बाद महिला गर्भवती हो गई। तब युवक ने उसे फ्लाइट से हैदराबाद में उसकी बहन के पास भेज दिया। हैदराबाद में उसने एक बच्ची को जन्म दिया। अब युवक कह रहा है कि यह उसकी बेटी नहीं है और उसका महिला से कोई संबंध नहीं है।इसके बाद महिला ने अपने प्रेमी पति द्वारा की गई धोखाधड़ी और ब्लैकमेल को लेकर नारायणी शक्ति फाउंडेशन पटना नामक एनजीओ संगठन से शिकायत की।

मदद के लिए थाने में लगाई गुहार

शिकायत के आधार पर एनजीओ संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता राज, सदस्या गुड़िया कुमारी और सुधा देवी के साथ पीड़िता शुक्रवार को तरैया थाना पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। तरैया पुलिस बल के साथ पीड़िता और एनजीओ महिला संगठन उसके पहले पति के घर गए।संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता राज ने बताया कि महिला का पति उनके समझाने-बुझाने पर उसे रखने को तैयार हो गया। इसके बाद संस्था ने महिला को उसके पति को सौंप दिया। इस प्रकार नारायणी शक्ति फाउंडेशन की पहल पर पीड़िता का घर फिर से बस गया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!