जयंती पर मैट्रिक – इंटर में प्रथम आने वाले बच्चे हुए पुरस्कृत
राजीव रंजन , किशनगंज
शहर के लाइन धोबी पट्टी पुल के पास डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर रजक कल्याण समिति के द्वारा मैट्रिक व इंटर में प्रथम आने वाले बच्चों को सम्मान समारोह आयोजित कर पुरस्कृत किया गया । समाजसेवी आशुतोष सरकार उर्फ टुकटुक की पहल पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर रजक कल्याण समिति के द्वारा स्कूलों बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया । जिसमे बेहतर चित्रकला का प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया । श्री सरकार ने कहा कि डॉ . भीम राव अम्बेडकर शिक्षा के कारण ही व्यक्त्तिव के धनी बने । इसलिए बेहतर तरिके से शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को रजक कल्याण समिति के द्वारा पुरस्कृत किया गया है । मौके पर आशुतोष सरकार , रजक कल्याण समिति के संतोष रजक , अजय चौहान , आकाश रजक , प्रमोद बैठा , मोहन रजक , राहुल राजाराम आदि मौजूद थे ।