बरौनी होकर सियालदह से गोरखपुर तक चलेगी ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन
रेल यात्रियों की सुविधा के लिए बरौनी होकर सियालदह से गोरखपुर तक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। सियालदह गोरखपुर 17 अप्रैल से 26 जून तक प्रत्येक रविवार को चलेगी। वापसी में गोरखपुर से सियालदह 18 अप्रैल से 27 जून तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।यह ट्रेन सियालदह से खुलकर बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, बरौनी, शाहपुर पटोरी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, भटनी के रास्ते गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में भी इसी रुट होकर सियालदह पहुंचेगी।
ट्रेन में थ्री एसी के 6, स्लीपर क्लास के 10, जनरल कोच के 2 व एसएलआरडी के 2 कोच सहित 20 कोच लगेंगे। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 से बचाव को लेकर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
दानापुर और जयनगर के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 13226/13225 दानापुर-जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन आईसीएफ कोच के बदले अब एलएचबी कोच के सहारे चलाने का निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 13226/13225 दानापुर-जयनगर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस दानापुर से आगामी 18 अप्रैल से और जयनगर से आगामी 19 अप्रैल से एलएचबी रैक द्वारा संशोधित कोच संयोजन के साथ परिचालित की जायेगी।
वर्तमान में इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 09 कोच, एसी चेयरकार का 01 कोच व एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 12 कोच हैं। एलएचबी रैक में परिवर्तन के उपरांत अब इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 06 कोच, चेयरकार के 03 कोच, एसीचेयर कार का 01 कोच, एसएलआर का 01 कोच व पावर कार का 01 कोच सहित कुल 12 कोच लगेंगे। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने दी।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
