Samastipur

समस्तीपुर SP ह्रदयकांत ने उजियारपुर थानाअध्यक्ष को किया लाइन हाजिर जानें क्या है मामल

उजियारपुर :- समस्तीपुर जिले के उजियारपुर से बड़ी खबर है जहां उजियारपुर थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया गया है। फिलहाल उनके जगह किसी भी नये थानाध्यक्ष की पोस्टिंग नहीं की गई है। बताया जाता है कि थानाध्यक्ष पर चल रहे विभागीय कार्रवाई के आलोक में एसपी ह्रदयकांत ने उन्हें लाइन क्लोज कर दिया है। थानाध्यक्ष को थाना से हटाकर लाइन हाजिर करने की पुष्टि दलसिंहसराय के डीएसपी दिनेश पांडेय ने की है। सूत्रों के अनुसार थाना के एक कमरे में युवती द्वारा फांसी लगा लेने के मामले में यह कारवाई की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

आपको बता दें कि पिछले दिनों उजियारपुर थाना के एक कमरे में असम की एक युवती की फंदे से लटकी लाश मिली थी। उक्त युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भागी थी। लेकिन रास्ते में प्रेमी से विवाद से विवाद होने पर ट्रेन धीमे होने पर चलती ट्रेन से कूद गयी थी। उसका प्रेमी भी पीछे से कूद गया था। इसके बाद दोनों के बीच वहां पर हाईवोल्टेज ड्रामा चला, जिस पर स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ कर उजियारपुर पुलिस को सौंप दिया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!