Patna

विवाह सहित विभिन्न आयोजनों के लिए आरटी पैलेस से आम लोगों को मिलेगी सुविधाएं : टी सी जैन 

शहर के लोगों को मिलेगी सुविधाएं : पोद्दार

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

राजीव रंजन , किशनगंज

जिले में किसी भी नए व्यवसाय का आगाज ज़िले के विकास के लिए बेहतर साबित होगा।इससे लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।सोमवार को शहर के महावीर मार्ग में आरटी पैलेस के उदघाटन के दौरान यह बातें पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष टीसी जैन ने कही। उक्त आवासीय होटल का उदघाटन युवा ऊधमी सह अधिवक्ता चंदन पोद्दार ने अपनी मां के हाथों से फीता काटकर करवाया।पूर्व नप अध्यक्ष श्री जैन ने कहा कि जिले में उक्त होटल का खुलना एक बेहतर पहल है। विवाह, सेमिनार आदि की सुविधा यहां है। इससे जिलेवासी लाभान्वित होंगे। वरीय अधिवक्ता संजय दास व संजय श्रीवास्तव ने कहा कि यहां इस प्रकार के पैलेस की कमी थी।ऐसे में यहां के लोगों को शादी के सीजन में लाभ मिलेगा।बड़े शहरों जैसी सुविधाएं यहां भी उपलब्ध रहेंगी। आरटी पैलेस के प्रोपराइटर सह अधिवक्ता चंदन पोद्दार ने कहा कि यहां लोगों को एक साथ कई सुविधाएं मिलेंगी। रेसिडेंशियल होटल, विवाह, बर्थडे पार्टी, सेमिनार, मीटिंग हॉल आदि की सुविधाएं मिलेंगी।जिले में इस प्रकार के संस्थान की कमी के कारण मन मे ये विचार आया और एक पहल की शुरुआत की गई। इस अवसर पर अपर लोक अभियोजक सुरेन प्रसाद साहा, सदर थानाध्यक्ष सतीश कुमार हिमांशू, सेवानिवृत्त लेखा सहायक लक्ष्मण पोद्दार,

संजय श्रीवास्तव, उदय कुमार, गुरु दत्त पोद्दार, राजेश कुमार व

गणेश झा सहित शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!