New To India

देवघर रोपवे हादसा: हेलीकाप्टर मे घुसने से पहले टुटा सेफ्टी बेल्ट 860 फुट निचे गिरा युवक, मौत 

देवघर. देवघर के त्रिकुट पहाड़ पर रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान सेना के हेलिकॉप्टर से फिसल कर एक युवक नीचे गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गई. युवक को ट्रॉली से रस्सी के सहारे हेलिकॉप्टर के अंदर खींचने की कोशिश हो रही थी. लेकिन हेलिकॉप्टर के करीब पहुंचकर युवक का हाथ छूट गया और वह नीचे खाई में जा गिरा. जिससे उसकी मौत हो गई. इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया है. अब कल सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जाएगा. 3 टॉलियों में अब भी एक दर्जन लोग फंसे हुए हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि त्रिकुट पहाड़ पर पिछले 24 घंटे से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. अब तक 32 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है. कुल 48 लोग हवा में लटक रहे 8 ट्रॉलियों में फंसे हुए थे. इन्हें सेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से सुरक्षित निकाला जा रहा है. रेस्क्यू ऑपरेशन में एनडीआरएफ, इंडियन आर्मी, इंडियन एयरफोर्स और आईटीबीपी के जवान शामिल हैं. रेस्क्यू ऑपरेशन के साथ-साथ ट्रॉलियों में फंसे लोगों को ड्रोन के माध्यन से खाना और पानी पहुंचाया जा रहा है. रेस्क्यू कर बाहर निकाले जा रहे लोगों को देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.

रविवार शाम को देवघर के मोहनपुर प्रखंड अंतर्गत त्रिकुट पहाड़ पर रोपवे की ट्रॉली में आई तकनीकी खराबी से यह हादसा हुआ. इस हादसे में 6 लोग घायल हो गये. जिला प्रशासन ने एक मौत की पुष्टि की. घटना के बाद 8 ट्रॉली हवा में लटक गये. जिनमें 48 लोग फंस गये. रातभर उन्हें ट्रॉली में वक्त गुजरना पड़ा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!