Samastipur

NH 28 मुसरीघरारी चौक के पास ससुराल से लौट रहे युवक की ट्रक से कुचलकर मौत:ट्रक को पकड़ा

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-28 पर मुसरीघरारी चौक के पास शनिवार को ससुराल से वापस घर लौट रहे एक युवक को ट्रक ने कुचल डाला। हादसे में युवक की मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के आधारपुर गंज के रहने वाले रामविलास शाह के बेटे 35 साल के धीरज कुमार शाह के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना की सूचना पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस ने सब जब्त कर सदर अस्पताल में शनिवार शाम पोस्टमॉर्टम कराया।घटना के संबंध में मृतक के चचेरे भाई विनोद कुमार साह ने बताया कि उनका भाई धीरज अपना ससुराल विद्यापति नगर थाना क्षेत्र के मऊ बाजितपुर गांव गया हुआ था। शनिवार को दिन के करीब 3 बजे वह अकेले ही बाइक से वापस घर आधारपुर गंज लौट रहा था।

 

इसी दौरान मुसरीघरारी चौक के पास सामने से आ रही एक ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में उसकी पहचान होने पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस की ओर से परिवार के लोगों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

 

एएसपी संजय पांडे ने बतलाया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक को जब्त कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!