Samastipur

समस्तीपुर में अनियंत्रित ट्रक ने कंटेनर में मारी ठोकर, दुकान व मकान क्षतिग्रस्त

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में बाइक एजेंसी के समीप समस्तीपुर-मुसरीघरारी मार्ग में शुक्रवार को एक अनियंत्रित ट्रक कंटेनर में ठोकर मार दिया. इस क्रम में कंटेनर सहित सड़क किनारे दो दुकान और एक मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने धटनास्थल का निरीक्षण किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में ले लिया. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार अहले सुबह तीन बजे समस्तीपुर से मुसरीधरारी की ओर जा रहे बालू लदा एक ट्रक रास्ते में मोहनपुर में बाइक एजेंसी के समीप अनियंत्रित होकर एक कंटेनर में ठोकर मार दिया. इस दुर्घटना में कंटेनर सहित सड़क किनारे एक पान दुकान और जेनरल स्टोर दुकान भी क्षतिग्रस्त हो गया. दुकान का पिलर, दिवाल और शटर टूट गया है.

 

 

वहीं एक निजी क्लिनिक के जेनरेटर और कंटेनर में लोड दो बाइक भी क्षतिग्रस्त है. वहीं दूसरी ओर ओवरब्रिज पुल पर दरभंगा की ओर जा रहे एक कंटेनर ने टेंपो में ठोकर मार दिया. हलांकि, टेंपो सवार लोग बाल-बाल बच गये. दुर्घटना के कारण घंटों टैफिक जाम की स्थिति बनी रही.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!