Samastipur

समस्तीपुर:दो वाहनों पर लदी 165 कार्टन शराब बरामद,हाइवा ट्रक एवं एक मालवाहक टेंपो जब्त

समस्तीपुर।रोसड़ा. गुप्त सूचना के आधार पर रोसड़ा पुलिस ने बुधवार की रात लगभग 12:30 बजे एक बड़ी छापेमारी कर अंग्रेजी शराब की भारी खेप बरामद की है. यह कार्रवाई रोसड़ा थाना क्षेत्र के कामधेनु ईंट चिमनी परिसर में की गई. जहां दो वाहनों से शराब उतारने का काम चल रहा था. पुलिस ने मौके से एक हाइवा ट्रक एवं एक मालवाहक टेंपो को जब्त किया. दोनों वाहनों से कुल 165 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद हुई. जिसकी मात्रा 1495.45 लीटर बताई गई है. छापेमारी दल का नेतृत्व डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

थानाध्यक्ष लालबाबू कुमार ने बताया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये. उनकी पहचान व गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई जारी है. छापेमारी टीम में रोसड़ा थाना के पुअनि चंदन कुमार, अनीश कुमार, पुअनि दीप नारायण सिंह, सअनि जितेंद्र कुमार सिंह एवं थाने के रिजर्व गार्ड शामिल थे. पुलिस की इस सफलता को शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!