समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से मजदूर की मौत:NH-28 को गुस्साए लोगों ने किया जाम
समस्तीपुर में रामनगर महावीर चौक के पास ट्रक की ठोकर से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-28 की है। मृतक की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामनगर चांद चोर वार्ड-11 निवासी सीताराम पासवान के बेटे अविनाश कुमार पासवान (35) के रूप में की गई है।
घटना के विरोध में लोगों ने कुछ देर के लिए एनएच-28 को भी जाम किया। बाद में घटना की सूचना पर पहुंची उजियारपुर थाने की पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।घटना के संबंध में मृतक के साले मिथिलेश पासवान ने बताया कि उनके बहनोई अविनाश ट्रक से सामान लोडिंग अनलोडिंग का काम करते है। सुबह में वह दलसिंहसराय से गिट्टी लदे ट्रक से गिट्टी अनलोड कर बाइक से वापस घर राम नगर चांदचौर लौट रहा था।
ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार
इसी दौरान महावीर चौक के पास सामने से आ रही ट्रक ने उसे ठोकर मार दी। इस घटना के बाद ट्रक चालक मौके से ट्रक लेकर फरार हो गया। काफी देर बाद परिवार के लोगों को दुर्घटना की सूचना मिली, लोग मौके पर पहुंचे और इन्हें सड़क से उठाकर अस्पताल ले जाया गया । जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के विरोध में लोगों ने शव के साथ कुछ देर के लिए सड़क भी जाम कर दिया।दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हादसा किस गाड़ी से हुआ है यह किसी ने नहीं देखा। इस मामले में अज्ञात गाड़ी पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
