Patna

पुलिस ने 390 ग्राम ब्राउन सुगर, कट्टा व कारतूस के साथ तीन को किया गिरफ्तार

पटना।ठाकुरगंज. ठाकुरगंज प्रखंड के कुर्लीकोट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पर कौआभीट्टा गांव के एक घर में छापेमारी करक 390.96 ग्राम ब्राऊन शुगर, एक ब्लेड, एक कट्टा, एक कारतूस, एक खोखा के साथ तीन भाईयों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना के आधार पर हुई कार्रवाई में तहसीन रजा, सुभान उर्फ आर्यन व साजिद आलम कौआभीट्टा निवासी को गिरफ्तार किया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कुर्लीकोट पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर अपने घर से हथियार के साथ ब्राऊन शुगर की सप्लाई करने के फिराक में है. कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व एसटीएफ व कुर्लीकोट पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपितों के घर छापेमारी की. छापेमारी क्रम में तीनों के घर के बाथरूम के समीप एक थैले में छिपाकर रखे ब्राऊन शुगर के साथ हथियार बरामद किया है.आरोपितों पर एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज क पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है. थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया जांच जारी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!