Patna

रेलवे में ट्रेनों की संख्या बढ़ती गई, कर्मचारी घटते गए, यह अन्याय

पटना| आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन की वर्किंग कमेटी के फैसले के अनुसार शिव गोपाल मिश्रा के आह्वान पर रनिंग स्टाफ विरोधी सिफारिशों के खिलाफ सोमवार को फेडरेशन के पटना शाखा की ओर से पटना जंक्शन पर विरोध-प्रदर्शन किया गया। क्रू लॉबी के पास हुए प्रदर्शन का नेतृत्व शाखा सचिव विजय कुमार ने किया। इसमें महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि यह विरोध-प्रदर्शन पूरे भारत में हो रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मुख्य मांगों में 25 प्रतिशत माइलेज की बढ़ोतरी, मिनिमम गारंटेड किलोमीटर, माइलेज के ऊपर इनकम टैक्स में छूट और रनिंग स्टाफ के ग्रेड पे के मुद्दे आदि शामिल हैं। विजय कुमार ने कहा कि ट्रेनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है और कर्मचारी लगातार घटते जा रहे हैं। यह अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

 

मौके पर वीके सिंह, मीडिया प्रभारी एके शर्मा, नीरज कुमार, हरेंद्र कुमार, सूरज कुमार, अनुपम, रवि रंजन, रमेश कुमार मिश्रा, दिलीप कुमार, कमलेश ओझा, संजय कुमार, राजीव कुमार, मनीष कुमार, अनुरंजन और सुरेश सिंह विक्की आदि उपस्थित थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!