Begusarai

बेगूसराय में ट्रैक्टर में हाइड्रोलिक के पास तस्करी कर लाया जा रहा गांजा जब्त, लाखो की क़ीमत

बेगूसराय।नशा के कारोबार पर रोक लगाने की पुलिस की चल रही कार्रवाई से बचने के लिए कारोबारी तरह-तरह का पैंतरा अपना रहे हैं। इसी कड़ी में आज बेगूसराय पुलिस ने ट्रैक्टर के डाला के नीचे हाइड्रोलिक के नजदीक बनाए गए स्पेशल बॉक्स से गांजा की बड़ी खेप बरामद किया है।पुलिस को यह सफलता गढ़पुरा रेलवे स्टेशन के उत्तरी गुमटी के समीप मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर करीब एक क्विंटल गांजा लदे ट्रैक्टर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक खगड़िया जिला के मोरकाही थाना क्षेत्र स्थित मारड़ गांव के रहने वाले झगरु सिंह का बेटा अमित कुमार है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

थाना अध्यक्ष को गांजा के खेप का मिला था इनपुट

 

गढ़पुरा थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि आज एक कारोबारी द्वारा बड़े पैमाने पर गांजा लेकर गढ़पुरा स्टेशन के समीप से गुजरने का इनपुट मिला था। सूचना के आधार पर हमलोग मौके पर पहुंचे और स्टेशन के उत्तरी गोहा ढ़ाला के पास टैक्टर को रोककर तलाशी ली गई।

 

तलाशी के दौरान ट्रैक्टर के डाला के नीचे हाइड्रोलिक पंप के ऊपर नए तरीके का बॉक्स मिला। उसमें 97 पैकेटों में कुल 97 किलो गांजा रखा गया था। पुलिस से बचने के लिए ऐसे जगह पर बॉक्स बनाया गया था कि बाहर से पता लगाना मुश्किल था। वहां हाइड्रोलिक रहता है, जिससे दिख नहीं रहा था।

 

तस्करी में कुछ और लोगों के शामिल होने की जानकारी

 

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ के दौरान कारोबार में कुछ और लोगों के संलिप्त होने की जानकारी दी है। उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पूरे रैकेट का उद्भेदन किया जाएगा। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की जा रही है। बरामद गांजा का बाजार मूल्य करीब 20 लाख बताया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!