Samastipur

समस्तीपुर:2 बाइक की टक्कर में 3 युवकों की मौत: ट्रक ने कुचला

समस्तीपुर में सोमवार की शाम सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पहले दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हुई, जिससे बाइक सवार गिर गए। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रक ने तीनों को रौंद दिया। दो की मौके पर मौत हो गई। एक को इलाज के लिए ले जाया जा रहा था, रास्ते में उसकी भी जान चली गई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक की पहचान खानपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर वार्ड-6 निवासी शिवम कुमार (16) और इसी गांव के अभिषेक कुमार (15) के रूप में की गई है। जबकि, तीसरे की पहचान रोसरा थाना क्षेत्र के मुरादपुर गांव के रहने वाले नवोनाथ झा (17) के रूप में की गई है। हादसे के बाद तीनों की लाश की हालत इतनी खराब थी कि कपड़ों के सहारे शवों को उठाया गया।

 

टक्कर के बाद सड़क पर गिरे 3 लोग

 

मामला रोसरा थाना क्षेत्र के कलवाड़ा स्कूल के पास का है। शिवम अपने गांव के ही रहने वाले अभिषेक के साथ बाइक से रोसरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान कलवारा बालापर गांव के पास सामने से आ रही नवोनाथ झा की बाइक से टक्कर हो गई।टक्कर के बाद तीनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान एक ट्रक वहां पर आया, जिससे तीनों को कुचल दिया। शिवम और अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नवोनाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद बड़ी संख्या में घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटनास्थल पर सूचना पर परिजन भी पहुंचे। स्थानीय लोगों ने नवोनाथ झा को रोसरा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।वहां से उसे बेहतर उपचार के लिए रेफर किया गया। परिवार के लोग उसे लेकर बेगूसराय जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई।

 

रोसड़ा के डीएसपी संजय सिन्हा ने कहा है कि सड़क हादसे में तीनों की मौत हुई है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। तीनों शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!