अलग अलग मामले में दलसिंहसराय पुलिस ने पांच आरोपी को भेजा जेल
दलसिंहसराय,दो अलग अलग मामले में पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया कि बी एन एस. धारा के तहत मारपीट मामले में आरोपी
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के चकबाहुद्दीन निवासी त्रिवेनी दास के पुत्र मुकेश कुमार,त्रिवेनी दास के पुत्र राकेश कुमार उर्फ मिथिलेश कुमार,रामशिष दास के पुत्र त्रिवेनी दास,राजेन्द्र दास के पुत्र उमेश दास को पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. वही मद्य निषेध मामले में दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के गादोबाजितपुर टोला कुरनी निवासी स्व. रतन राय के पुत्र धर्मेन्द्र राय उर्फ पेलदार को गिरफ्तार किया गया है.पांचो को कागजी करवाई के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है.