Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:14 साल की लड़की ने की आत्महत्या :गुस्से में लगा ली फांसी

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बसरिया गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि चाची ने विवाद के बाद उसे कमरे में बंद कर दिया था, जिसके आक्रोश में आकर किशोरी ने यह कदम उठाया।मृत किशोरी की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बरिया डाकू टांग टोला वार्ड एक निवासी मोहम्मद मुस्ताक की 14 वर्षीय पुत्री रोशनी खातून के रूप में की गई है। उसके पिता मोहम्मद मुस्ताक ने बताया कि वे पांच भाई हैं और सभी मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मोहम्मद मुस्ताक के अनुसार, उन्होंने हाल ही में अपनी 19 धुर पैतृक जमीन अपनी पत्नी और बच्चों के नाम रजिस्ट्री की थी। उनकी पत्नी रवैसुन खातून अपने चार बच्चों के साथ मायके गई हुई थीं, और उनकी बड़ी बेटी रोशनी खातून घर पर अकेली थी।

 

गुस्से में आकर फांसी का फंदा बनाकर पंखे से लटकी

 

उन्होंने बताया कि उनका वास्तविक हिस्सा 16 धुर था, लेकिन गलती से उन्होंने 19 धुर जमीन रजिस्ट्री कर दी थी। जिस दिन यह घटना हुई, वे किसी काम से चौक पर गए हुए थे। इसी दौरान उनकी बड़ी भाभी और भावों ने जमीनी मामले को लेकर रोशनी खातून से विवाद किया और उसे एक कमरे में बंद कर दिया।

 

आक्रोश में आकर रोशनी ने कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही जब पिता घर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी बेटी को पंखे से लटका हुआ पाया। आसपास के लोगों ने तत्काल दलसिंहसराय थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया है।वही इस घटना को लेकर दलसिंहसराय थाना अध्यक्ष इरशाद आलम ने बताया की किशोरी की मौत की सूचना उन्हें प्राप्त हुई ।उन्होंने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेज कर मृत किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृत किशोरी के परिजनों के तरफ से लिखित आवेदन दी जाती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!