5 साल लिवइन रिलेशन, भोजपुरी एक्टर पर रेप का आरोप:टॉर्चर किया,जान से मारने की..
पटना में भोजपुरी सिंगर (31) ने अपने बॉयफ्रेंड और भोजपुरी एक्टर अमरेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ यौन शोषण का केस दर्ज कराया है। सिंगर का कहना है कि मैं रोहतास के भोजपुरी एक्टर अमरेंद्र प्रताप सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। अमरेंद्र हमेशा कहता था कि मैं तुमसे ही शादी करूंगा। मैंने हमेशा उसकी बातों पर यकीन किया।’शादी का वादा कर अमरेंद्र ने कई बार मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच मुझे लगा कि शादी से पहले ये गलत है। मैंने अमरेंद्र पर शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया, लेकिन वो हमेशा टालते रहा। इसके बाद मैंने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी।’
‘इसके बाद से अमरेंद्र का व्यवहार बदल गया। वो मुझे टॉर्चर करने लगा। मैं मानसिक-शारीरिक तौर पर परेशान होने लगी। अमरेंद्र जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल करने लगा। एक बार तो उसने मुझे पटना जंक्शन पर सरेआम थप्पड़ भी मारा था।भोजपुरी सिंगर और एक्टर अमरेंद्र के बीच कैसे बढ़ी नजदीकियां, कब से चल रहा अफेयर, कार्रवाई के लिए कहां-कहां भटकी पीड़िता। पढ़िए रिपोर्ट…
एक साथ स्टेज शो करते थे
भोजपुरी सिंगर का कहना है कि, 5 साल पहले हमलोग मिले थे। हमलोग पहले एक साथ स्टेज शो किया करते थे। 12 से अधिक एल्बम आ चुके हैं। इसी दौरान हम दोनों की मुलाकात हुई थी।मिलना-जुलना ज्यादा हो गया। इसके बाद हमलोग लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। पहले हमारे बीच सब ठीक चल रहा था। जब मैंने शादी का प्रेशर बनाना शुरू किया तो सब कुछ बदल गया।
पटना जंक्शन पर मुझे अपमानित किया
पीड़िता ने कहा, जब अमरेंद्र से दूरी बनाने लगा तो वो प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मैं दूसरे शहर जाती थी तो जाने नहीं देता था। एक बार मैं अपने घर गुवाहाटी जा रही थी। ट्रेन पकड़ने के लिए पटना जंक्शन पहुंची थी।इसकी सूचना अमरेंद्र को मिली तो वो जंक्शन पर पहुंच गया और मुझे रोकने लगा। वो मुझे मनाने की कोशिश की, लेकिन मैंने उसकी बात नहीं मानी। मेरे इनकार के बाद उसने मुझे जंक्शन पर सबके सामने थप्पड़ मार दिया था।पीड़िता का कहना है कि, इस साल 15 अप्रैल, 21 जून, 18 जुलाई को अमरेंद्र ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया। मुझे जान से मारने की धमकी भी दी। वो मेरी जिंदगी बर्बाद कर दिया है।
कोर्ट जाने के बाद थाने में शिकायत दर्ज
पीड़िता ने 21 जून को पटना के महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामला भी दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद पीड़िता ने 26 अगस्त को SC/ST थाने में गई और लिखित शिकायत की। यहां भी कार्रवाई नहीं हुई तो 30 अगस्त को पटना SSP के ऑफिस पहुंची। इसके बावजूद कार्रवाई नहीं हुई तो पीड़िता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद पटना के SC/ST थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। इसकी पुष्टि थानेदार ने की है। फिलहाल छानबीन हो रही है।
थानेदार राजकुमार ने बताया,
कोर्ट में दिए गए परिवाद के आधार पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
