Samastipur

समस्तीपुर:शादी की तिथि हुई तय,तो प्रेमी के साथ घर से फरार हुई युवती

समस्तीपुर।मोरवा . प्रखंड क्षेत्र में युवक युवतियों के लगातार फरार होने का सिलसिला जारी है.ताजा मामला ताजपुर थाना क्षेत्र का बताया जाता है. जहां एक युवती की शादी अगले महीने होने वाली थी. लेकिन युवती के लोक-लज्जा का परवाह किये बगैर अपने प्रेमी के साथ घर से निकल जाने का मामला सामने आने के बाद घर वालों में हड़कम्प मच गया है. बताया जाता है कि इसी तरह के मामले पूरे प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायत से अब तक घटित हुए हैं. इसमें बड़े पैमाने पर शादी की तैयारी किये जाने के बावजूद युवक व युवतियों ने घर छोड़ा है. पुलिस का कहना है कि जब से मोबाइल का चलन आम हुआ है तब से इसका सिस्टम ही बदल गया है. लगातार प्रेमी युगल के निकलने का सिलसिला जारी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताते चलें कि हलई थाना क्षेत्र से विगत एक महीने में आठ प्रेमी युगल ने घर छोड़ा. लगातार हो रहे इस घटना से वैसे युवक युवतियों के घर वाले चिंतित हो रहे हैं जिनके बच्चे अब बड़े होने लगे हैं. समाज के अगल-बगल के बच्चों में भी इसका दुष्प्रभाव पड़ने की बात बताई जा रही है. युवक- युवती इसे नए दौर की फैशन बता रहे हैं. शादी रचाने के बाद सोशल मीडिया के जरिए अपने परिजनों को इस बात की जानकारी देते हैं. साथ ही आगे बताते हैं

 

कि उनके प्रेमी-प्रेमिका को किसी तरह की कोई परेशानी न हो व परेशानी होने की सारी जवाब देही उनके घर वालों की होगी. लगातार हो रही इस घटना से लोक-लज्जा की भय से अभिभावक अपना मुंह नहीं खुल पा रहे कि आखिर नाती रिश्तेदारों को क्या जवाब देंगे. शादी की तैयारी जब हो गई है. फिर उसकी भरपाई कैसे हो पायेगी. पुलिस का कहना है कि लगातार जिस ढंग से घटना में इजाफा हो रहा है इस पर घर के अभिभावक को ही नजर रखने की जरूरत है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!