DalsinghsaraiSamastipur

“LIVE अपडेट:समस्तीपुर जिले की 10 विधानसभा सीटों पर देखे कौन जीता और कौन हारा..

LIVE अपडेट:समस्तीपुर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों के वोटों की काउंटिंग में NDA 7 तो महागठबंधन 3 सीट जीती।समस्तीपुर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों के लिए बिहार चुनाव के पहले फेज में 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी। सभी 10 विधानसभा सीटों के कुल प्रत्याशियों की संख्या 108 है,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वोटों की गिनती के लिए सभी विधानसभा के लिए 14 अलग-अलग टेबल बनाए गए हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग राउंड में वोटों की गिनती होगी।

 

 

फाइनल आकड़ा।

रुझानों में NDA 7 सीटों पर जीती वही महागठबंधन 3 सीट।

वारिसनगर से JDU ने जीता

वारिसनगर विधानसभा क्षेत्र से जदयू उम्मीदवार साइंटिस्ट मांजरीक मृणाल ने वारिसनगर विधानसभा में जीत दर्ज कर ली है। उन्हें कुल 108968 मत मिला है। वहीं उनके प्रतिद्वंदी माले के फूल बाबू सिंह को 74532 मत मिला है। वारिसनगर में हार और जीत का अंतर 34436 वोट रहा।

हसनपुर से JDU की जीत

हसनपुर विधानसभा में मत पत्रों की गिनती समाप्त हो गई है इस विधानसभा क्षेत्र से जदयू के राजकुमार राय ने राष्ट्रीय जनता दल की माला पुष्पम को 7914 वोट के अंतर से हरा दिया है। इस सीट पर गत विधानसभा चुनाव में तेज प्रताप यादव ने राजद से जीत दर्ज की थी।राजकुमार राय को 90961 मत मिले। जबकि माला पुष्पम को 83 हजार 47 मत प्राप्त हुआ।

कल्याणपुर से मंत्री महेश्वर हजारी तीसरी बार विजयी

कल्याणपुर विधानसभा सीट से जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री महेश्वर हजारी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी माले के रंजीत कुमार राम को 38,586 वोटों से हराया।

हजारी को मिले वोट: 1,18,162
रंजीत कुमार राम को मिले वोट: 79,576

जीत के बाद हजारी ने कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार पर भरोसा जताया है। राज्य में बचे हुए सभी इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को तेज किया जाएगा और उद्योग-धंधों के लिए बड़ा काम होगा।”

मोहिउद्दीन नगर से BJP के राजेश सिंह फिर जीते

मोहिउद्दीन नगर से भाजपा उम्मीदवार राजेश कुमार सिंह ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने आरजेडी के अगिया यादव को 11,682 वोटों से हराया।

राजेश सिंह को मिले वोट: 89,208
अज्या यादव को मिले वोट: 77,526

उजियारपुर से RJD के आलोक मेहता की लगातार तीसरी जीत

उजियारपुर सीट पर आरजेडी के आलोक कुमार मेहता ने तीसरी बार जीत हासिल की। उन्होंने राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रशांत कुमार पंकज को 16,283 वोटों से हराया।

मेहता को मिले वोट: 1,02,707
प्रशांत पंकज को मिले वोट: 86,424

विभूतिपुर से माकपा के अजय कुमार की दूसरी जीत

विभूतिपुर से माकपा उम्मीदवार अजय कुमार ने जदयू की रवीना कुशवाहा को 10,281 वोटों से हराया।

अजय कुमार को मिले वोट: 79,246
रवीना कुशवाहा को मिले वोट: 68,965,

अजय कुमार की इस सीट से दूसरी जीत है।

समस्तीपुर से जदयू की अश्वमेघा देवी ने शाहीन को हराया

समस्तीपुर विधानसभा सीट पर जदयू की अश्वमेघ देवी ने आरजेडी के तीन बार के विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन को 13,875 वोटों से शिकस्त दी।

अश्वमेघा देवी को मिले वोट: 95,728
शाहीन को मिले वोट: 81,853

रोसड़ा से BJP के वीरेंद्र कुमार बढ़त के साथ जीत की ओर

रोसड़ा सीट पर भाजपा के वीरेंद्र कुमार कांग्रेस प्रत्याशी बी.के. रवि पर 28वें राउंड में 47,849 वोटों की जबरदस्त बढ़त बनाए हुए थे। उनकी जीत तय मानी जा रही है।

सराय रंजन से जदयू के विजय कुमार चौधरी विजयी

सराय रंजन सीट से जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय कुमार चौधरी ने आरजेडी उम्मीदवार अरविंद कुमार साहनी को 20,736 वोटों से हराया।

विजय चौधरी को मिले वोट: 1,02,465
अरविंद साहनी को मिले वोट: 81,729

मोरवा से RJD के रणविजय साहू की दूसरी जीत

मोरवा विधानसभा से आरजेडी उम्मीदवार रणविजय साहू ने जदयू के विध्यासागर सिंह निषाद को 8,176 वोटों से मात दी।

रणविजय साहू को मिले वोट: 76,764
विध्यासागर निषाद को मिले वोट: 68,588

समस्तीपुर जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों के लिए बिहार चुनाव के पहले फेज में 6 नवंबर को वोटिंग हुई थी। सभी 10 विधानसभा सीटों सो कुल 108 प्रत्याशियों मैदान में थे।

दस विधानसभा सीट पर गिनती जारी….

3 बज कर 30 मिनट का अपडेट।
ब्रेकिंग : दस विधानसभा सीट पर गिनती जारी….

समस्तीपुर से जदयू की अश्वमेघ देवी 19 वां राउंड में 13209 वोट से आगे.

सरायरंजन से जदयू के विजय कुमार चौधरी 15 वें राउंड में 9898 वोट से आगे.

उजियारपुर से राजद के आलोक कुमार मेहता 28 वां राउंड में 15941 वोट से आगे.

विभूतिपुर से सीपीआईएम के अजय कुमार 18 वां राउंड में 5451 वोट से आगे.

कल्याणपुर से जदयू के महेश्वर हजारी 28 वां राउंड में 36722 वोट से आगे.

वारिसनगर से जदयू के मांजरिक मृणाल 14 वां राउंड में 13804 वोट से आगे.

मोरवा से राजद के रणविजय साहू 15 वां राउंड में 7632 वोट से आगे.

मोहिउद्दीननगर से बीजेपी के राजेश कुमार सिंह 18 वां राउंड में 1347 वोट से आगे.

हसनपुर से जदयू के राज कुमार राय 14 वां राउंड में 15187 वोट से आगे.

रोसड़ा से बीजेपी के बीरेंद्र कुमार 16 वां राउंड में 34618 वोट से आगे.

3 बजे का अपडेट..

 

समस्तीपुर से जदयू की अश्वमेघ देवी 18 वां राउंड में 12111 वोट से आगे.

सरायरंजन से जदयू के विजय कुमार चौधरी 13 वें राउंड में 8447 वोट से आगे.

उजियारपुर से राजद के आलोक कुमार मेहता 24 वां राउंड में 13446 वोट से आगे.

विभूतिपुर से सीपीआईएम के अजय कुमार 17 वां राउंड में 4751 वोट से आगे.

कल्याणपुर से जदयू के महेश्वर हजारी 26 वां राउंड में 34453 वोट से आगे.

वारिसनगर से जदयू के मांजरिक मृणाल 13 वां राउंड में 12071 वोट से आगे.

मोरवा से राजद के रण विजय साहू 12 वां राउंड में 5789 वोट से आगे.

मोहिउद्दीननगर से राजद की डॉ. एज्या यादव 16 वां राउंड में 1126 वोट से आगे.

हसनपुर से जदयू के राज कुमार राय 13 वां राउंड में 17022 वोट से आगे.

रोसड़ा से बीजेपी के बीरेंद्र कुमार 15 वां राउंड में 33925 वोट से आगे.

2 बजे का अपडेट..

समस्तीपुर से जदयू की अश्वमेघ देवी 13 वें राउंड में 14414 वोट से आगे.

सरायरंजन से जदयू के विजय कुमार चौधरी 10 वें राउंड में 7078 वोट से आगे.

उजियारपुर से राजद के आलोक कुमार मेहता 14 वां राउंड में 12857 वोट से आगे.

विभूतिपुर से सीपीआईएम के अजय कुमार 11 वें राउंड में 1621 वोट से आगे.

कल्याणपुर से जदयू के महेश्वर हजारी 20 वां राउंड में 24126 वोट से आगे.

वारिसनगर से जदयू के मांजरिक मृणाल 9 वां राउंड में 7534 वोट से आगे.

मोरवा से राजद के रण विजय साहू 9 वें राउंड में 4627 वोट से आगे.

मोहिउद्दीननगर से राजद की डॉ. एज्या यादव 13 वां राउंड में 7490 वोट से आगे.

हसनपुर से जदयू के राज कुमार राय 11 वें राउंड में 11828 वोट से आगे.

रोसड़ा से बीजेपी के बीरेंद्र कुमार 12 वें राउंड में 24663 वोट से आगे.

 

किस सीट पर कौन आगे..

12:30 तक अपडेट, सभी आकड़े निर्वाचन विभाग के।

समस्तीपुर: जदयू अश्वमेध देवी:47568 वोट
राजद के अख्तरुल इस्लाम शाहीन:31062

कल्याणपुर: जदयू के महेश्वर हजारी 68904
भाकपा माले के रंजीत राम 46078

वारिसनगर: जदयू के मांजरीक मृणाल 26702
भाकपा- माले के फूलबाबू सिंह 22408

​​​​​​​रोसड़ा: भाजपा के वीरेंद्र कुमार 31147
कांग्रेस वीके रवि 17953

हसनपुर: जदयू के राजकुमार राय :17943
राजद की माला पुष्पम:14062

विभूतिपुर:माकपा के अजय कुमार:26981

जदयू की रवीना कुशवाहा:25423

 

 

उजियारपुर:राजद के अलोक कुमार मेहता: 40873 वोट

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रशांत पंकज: 30523 वोट

 

​​​​​​​मोहिउद्ददीननगर​​​:राजद की एज्या यादव  43126

भाजपा के राजेश कुमार सिंह 32862

 

​​​​​​​सरायरंजन:जदयू के विजय कुमार चौधरी :38951 वोट

राजद के अरविंद्र सहनी : 33580

​​​​​​​मोरवा:राजद के रणविजय साहू:21090

जदयू के विद्यासागर निषाद:17297

 

इनके बीच है टक्कर

 

समस्तीपुर: जदयू अश्वमेध देवी और राजद के अख्तरुल इस्लाम शाहीन आमने सामने हैं।

कल्याणपुर: जदयू के महेश्वर हजारी और भाकपा माले के रंजीत राम में सीधी टक्कर

वारिसनगर: जदयू के मांजरीक मृणाल और भाकपा- माले के फूलबाबू सिंह

​​​​​​​रोसड़ा: भाजपा के वीरेंद्र कुमार और कांग्रेस वीके रवि

हसनपुर: जदयू के राजकुमार राय और राजद की माला पुष्पम

विभूतिपुर: माकपा के अजय कुमार का जदयू की रवीना कुशवाहा से टक्कर

उजियारपुर: राजद के अलोक कुमार मेहता का राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रशांत पंकज से मुकाबला

​​​​​​​मोहिउद्ददीननगर​​​: भाजपा के राजेश कुमार सिंह का राजद की एज्या यादव का सीधा मुकाबला

​​​​​​​सरायरंजन से जदयू के विजय कुमार चौधरी का राजद के अरविंद्र सहनी से मुकाबला

​​​​​​​मोरवा: जदयू के विद्यासागर निषाद का राजद के रणविजय साहू से मुकाबला

 

कितने राउंड की होगी गिनती
हर विधानसभा के लिए 14 टेबल पर वोटों की गिनती होगी। इसके तहत रोसरा में सबसे अधिक 29 राउंड की गिनती होगी। इसके अलावा, वारिसनगर के लिए 28 राउंड,
समस्तीपुर के लिए 23 राउंड, उजियारपुर के लिए 26 राउंड, मोरवा के लिए 24 राउंड,
सरायरंजन के लिए 23 राउंड, मोहिउद्ददीननगर के लिए 22 राउंड, विभूतिपुर के लिए 24 राउंड, कल्याणपुर के लिए 28 राउंड जबकि हसनपुर के लिए 26 राउंड की गिनती होगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!