काउंटिंग को लेकर समस्तीपुर जिले के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश जारी
समस्तीपुर।बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 का समस्तीपुर में मतगणना कार्य दिनांक-14.11.2025 को पूर्वाह्न 08:00 बजे से होना है।
इसे लेकर डीएम के आदेश पर शिक्षा विभाग ने पत्र जारी कर बताया कि वरिय पदाधिकारी के निदेशानुसार एंव यातायात प्रबंधन एवं जनहित के दृष्टिकोण को देखते हुए समस्तीपुर
जिला के सभी सरकारी/ निजी / अनुदानित विद्यालय / महाविद्यालय/मदरसा / संस्कृत विद्यालय एवं सभी कोचिंग संस्थानों में दिनांक 14.11.2025 को सभी प्रकार के पठन-पाठन कार्य को स्थगित किया जाता है। इसे बंद रखा जायेगा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
