बेगूसराय में 17 नवंबर को एकदिवसीय जॉब कैंप:50 पदों पर होगी भर्ती
बेगूसराय।बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग की ओर से निजी क्षेत्र के कंपनियों में भी रोजगार दिलाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी 17 नवंबर को बेगूसराय में एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह जॉब कैंप पनहांस चौक के hem आईटीआई परिसर स्थित संयुक्त श्रम भवन में आयोजित होगा।
निजी क्षेत्र की कंपनी Blink Commerce Pvt. Ltd. में जॉब मिलेगा। कंपनी की ओर से 50 अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। मैट्रिक पास होना आवश्यक है। आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है। जॉब लोकेशन फारुख नगर गुरुग्राम होगा। सैलरी 14 से 19 हजार रुपए तक दी जाएगी।
बायोडाटा और शैक्षणिक सर्टिफिकेट लाना अनिवार्य
जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेष ने बताया कि जॉब कैंप का आयोजन युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। कैंप सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा, जिसमें अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा और आवश्यक प्रमाण-पत्रों के साथ आना होगा।रोजगार के इस अवसर का लाभ केवल पुरुष अभ्यर्थी उठा सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों का NCS पोर्टल www.ncs.gov.in पर निबंधन अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को अपने साथ बायोडाटा, आधार कार्ड, पैन कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, अंक पत्र की छायाप्रति और पासपोर्ट साइज का दो कलर फोटो लेकर आना है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
