बिहार में कई फास्ट पैसेंजर ट्रेनें लेट चल रहीं, रेलवे ने कहा- स्पेशल की वजह से दिक्कत
पटना।इन दिनों फास्ट पैसेंजर ट्रेनों की धीमी रफ्तार से दैनिक यात्री परेशान हैं। पटना से बक्सर जानेवाली 53201 अप सोमवार को बक्सर 4 घंटे 54 मिनट लेट पहुंची। झाझा से खुलने वाली फास्ट पैसेंजर ट्रेन 53203 अप दानापुर स्टेशन में 1 घंटे 43 मिनट लेट पहुंची थी।
बक्सर से खुलने वाली 53202 डाउन फास्ट ट्रेन पटना जंक्शन पर सुबह 9:10 के स्थान पर 12:33 बजे पहुंची। बिहार डेली पैसेंजर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद शर्मा, महासचिव शोएब कुरैशी, कार्यकारी अध्यक्ष अवध बिहरी पांडेय, पैसेंजर वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव संजय तिवारी ने फास्ट पैसेंजर्स सवारी ट्रेनों का परिचालन सुधारने की मांग की है।