Begusarai

2 बच्चों की मां को लेकर आया था 3 बच्चे का पिता,बेगूसराय कोर्ट में प्रेमी-प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा

बेगूसराय के मंझौल अनुमंडल कोर्ट में मंगलवार को शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका के शादी करने की तैयारी के बीच प्रेमी के पत्नी की इंट्री से काफी देर तक हाई-वोल्टेज ड्रामा होते रहा। कोर्ट में शादी करने आए तीन बच्चे का पिता एवं दो बच्चे की मां का हाई वोल्टेज ड्रामा करीब एक घंटा तक जारी रहा।जानकारी अनुसार चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के तीन बच्चे का पिता एक युवक काफी दिनों से अपने गांव के ही दो बच्चे की मां से प्यार करता था। लेकिन दोनों को एकांत में मिलने में काफी बाधा हो रही थी। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया और कोर्ट में शादी करने के बाद मंदिर में फेरा लेने की तैयारी की गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसके लिए आज प्रेमी-प्रेमिका एक साथ शादी करने के लिए मंझौल अनुमंडल कोर्ट पहुंचे और कागज तैयार करवाया जा रहा था। इसी दौरान कोर्ट में एक ग्रामीण ने शादी की भनक लगने पर प्रेमी के परिजनों एवं उसकी पत्नी को इसकी जानकारी दे दी। सूचना मिलते ही पत्नी एवं प्रेमी के परिजनों ने कोर्ट आकर प्रेमी-प्रेमिका को शादी करने से रोकने का प्रयास किया।लेकिन प्रेमी-प्रेमिका शादी करने पर अड़े हुए थे। दो बच्चे की मां प्रेमिका लाल चुनरी वाली साड़ी पहन कर शादी करने के लिए कोर्ट में आई हुई थी। प्रेमी-प्रेमिका एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे एवं जीने मरने की कसम खा रहे थे। हंगामा बढ़ता देखकर मंझौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची प्रेमी-प्रेमिका को थाना लाया गया।

 

प्रेमिका के परिजनों को जानकारी दी गई तो उसके परिवार के लोग भी थाना पहुंचे। थाना में शाम तक सामाजिक स्तर पर पंचायत होती रही। इस संबंध में थानाध्यक्ष फैसल अहमद अंसारी ने बताया कि प्रेमी-प्रेमिका को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। लिखित नहीं दिया गया है, परिजनों ने सामाजिक स्तर से इस समस्या के समाधान की बातें कही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!