Samastipur

वैशाली एक्सप्रेस में ब्रेक वाइंडिंग,जान बचाने को ट्रेन की बोगी से कूदने लगे यात्री

समस्तीपुर . समस्तीपुर-मुजफ्फपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास वैशाली एक्सप्रेस में ब्रेक वाइंडिंग हो गयी. जानकारी अनुसार गुमटी नंबर 77 के पास यात्रियों ने देखा कि बोगी से धुआं तेजी से उठ रहा है. यात्रियों इसको देखकर शोर मचाने लगे. इसके बाद ट्रेन को रोका गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सहरसा से नई दिल्ली जाने वाली वैशाली सुपर फास्ट के जनरल बोगी के ब्रेक वाइंडिंग से यात्री जल्द ट्रेन से बाहर आ गये. यात्री अपनी जान बचाने को ट्रेन की बोगी से कूदने लगे. हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. वहीं रेल अधिकारी मौके पर पहुंच कर स्थिति को सामान्य किया. जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!